देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन यात्रा, द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने पर पुतिन से बात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। उन्होंने यूक्रेन की अपनी हालिया यात्रा से प्राप्त अनुभवों को साझा किया तथा यूक्रेन के साथ संघर्ष के शीघ्र, स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई।

नयी दिल्ली, 27 अगस्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। उन्होंने यूक्रेन की अपनी हालिया यात्रा से प्राप्त अनुभवों को साझा किया तथा यूक्रेन के साथ संघर्ष के शीघ्र, स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि बातचीत में दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर भी चर्चा की गई।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘रूस-यूक्रेन संघर्ष पर विचारों का आदान-प्रदान किया तथा यूक्रेन की अपनी हालिया यात्रा से प्राप्त अनुभवों को साझा किया। संघर्ष के शीघ्र, स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई।’’

मोदी ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को अपनी यूक्रेन यात्रा के बारे में जानकारी दी थी तथा बातचीत और कूटनीति के जरिए क्षेत्र में जल्द शांति बहाल करने के लिए भारत का पूरा समर्थन जताया था।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मोदी ने पुतिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान पिछले महीने 22वें भारत-रूस द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अपनी ‘‘रूस की सफल यात्रा’’ को याद किया।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन संघर्ष पर विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री ने यूक्रेन की अपनी हालिया यात्रा के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने संघर्ष के स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान के लिए सभी हितधारकों के बीच संवाद और कूटनीति के महत्व को रेखांकित किया।’’

बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने कई द्विपक्षीय मुद्दों पर ‘‘प्रगति की समीक्षा’’ की तथा भारत और रूस के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘उन्होंने आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।’’ साथ ही दोनों नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।

मोदी ने 23 अगस्त को कीव की लगभग नौ घंटे की यात्रा की थी। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ व्यापक वार्ता की थी। उन्होंने जेलेंस्की को भारत आने का निमंत्रण भी दिया।

तीन दशक पहले यूक्रेन के स्वतंत्र होने के बाद से भारत के प्रधानमंत्री का यूक्रेन का यह पहला दौरा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट