देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम की सराहना की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (फोटो के साथ)
(फोटो के साथ)
नयी दिल्ली, 26 अगस्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आईबीएसए विश्व खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर दृष्टिबाधित भारतीय महिला क्रिकेट टीम को शनिवार को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता पर देश गर्व से झूम रहा है।
भारत की दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को आईबीएसए विश्व खेलों के फाइनल में आस्ट्रेलिया पर नौ विकेट की जीत दर्ज की तथा स्वर्ण पदक हासिल कर इतिहास रच दिया।
भारत ने आस्ट्रेलिया को निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 114 रन के स्कोर पर समेट दिया और फिर 3.3 ओवर में 42 रन के संशोधित लक्ष्य को हासिल कर लिया।
मोदी ने एक्स (पूर्व में टि्वटर) पर लिखा, ‘‘आईबीएसए विश्व खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के लिए भारतीय महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम को बधाई! एक स्मरणीय उपलब्धि जो हमारी महिला खिलाड़ियों की अदम्य भावना और प्रतिभा का उदाहरण है। भारत गर्व से झूम रहा है।’’
विश्व खेलों में यह पहला फाइनल था और भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में आस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हरा दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)