देश की खबरें | विश्व में भारत का मान बढ़ाने के ‘मिशन’ पर हैं प्रधानमंत्री मोदी : अमित शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यहां रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व में भारत का मान बढ़ाने के ‘मिशन’ पर हैं और एक राष्ट्रपति द्वारा उनका ‘ऑटोग्राफ’ मांगा जाना तथा एक अन्य राष्ट्राध्यक्ष द्वारा उनके पैर छूने से, उन्हें (मोदी को) मिल रहा सम्मान प्रदर्शित होता है।

अहमदाबाद, 21 मई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यहां रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व में भारत का मान बढ़ाने के ‘मिशन’ पर हैं और एक राष्ट्रपति द्वारा उनका ‘ऑटोग्राफ’ मांगा जाना तथा एक अन्य राष्ट्राध्यक्ष द्वारा उनके पैर छूने से, उन्हें (मोदी को) मिल रहा सम्मान प्रदर्शित होता है।

शाह ने शहर के बाहरी इलाके में स्थित छरोदी गांव में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित अहमदाबाद नगर निगम की विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान यह टिप्पणी की।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे प्रधानमंत्री ने छह दिनों में छह देशों की यात्रा की और कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात की। उन्हें मिल रहे सम्मान को देखना सचमुच में अनूठा है। एक राष्ट्राध्यक्ष ने उनका ऑटोग्राफ मांगा, जबकि एक अन्य ने उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।’’

वह क्वाड देशों के नेताओं की जापान में हुई बैठक का उल्लेख कर रहे थे।

बैठक में, आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने यह याद किया कि किस तरह गुजरात में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 90,000 से अधिक लोगों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया था।

इस पर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मोदी से हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि उन्हें (बाइडन को) उनका ‘ऑटोग्राफ’ ले लेना चाहिए।

वहीं, एक अन्य घटनाक्रम में पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने मोदी के वहां पहुंचने पर सम्मान के तौर पर हवाईअड्डे पर उनके पैर छूते हुए उनका स्वागत किया।

शाह ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री को मिला यह सम्मान 130 करोड़ भारतीयों, विशेष रूप से गुजरातियों को मिला है। प्रधानमंत्री मोदी विश्व में भारत का मान बढ़ाने के मिशन पर हैं। मैं आश्वस्त हूं कि उनके प्रयासों से विश्व में भारत का और मान बढ़ेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\