देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में 15,000 करोड़ रूपए की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में 15,000 करोड़ रूपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

कृष्णानगर (पश्चिम बंगाल), दो मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में 15,000 करोड़ रूपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

मोदी ने नादिया जिले के कृष्णानगर में आयोजित एक आधिकारिक कार्यक्रम में इन परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं का मकसद पश्चिम बंगाल को विकसित राज्य बनाना है।

मोदी ने कहा, ‘‘ये परियोजनाएं पश्चिम बंगाल की आर्थिक वृद्धि को गति देंगी और रोजगार के अवसर पैदा करेंगी।’’

प्रधानमंत्री ने पुरुलिया जिले में स्थित दामोदर घाटी निगम के रघुनाथपुर थर्मल पावर स्टेशन के द्वितीय चरण (2x660 मेगावाट) की आधारशिला रखी।

उन्होंने मेजिया थर्मल पावर स्टेशन में 650 करोड़ रुपये की लागत से विकसित फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन (एफजीडी) प्रणाली का उद्घाटन किया।

मोदी ने 1,986 करोड़ रुपये की लागत से बने राष्ट्रीय राजमार्ग-12 के 100 किलोमीटर लंबे फरक्का-रायगंज खंड के चार लेन मार्ग का भी उद्घाटन किया।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि प्रधानमंत्री ने राज्य में 940 करोड़ रुपये से अधिक की चार रेल परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं। इनमें दामोदर-मोहिशिला लाइन का दोहरीकरण, रामपुरहाट और मुरारई के बीच तीसरी लाइन, बाजारसौ-अजीमगंज रेल लाइन का दोहरीकरण और अजीमगंज एवं मुर्शिदाबाद को जोड़ने वाली एक नयी लाइन शामिल है।

इस कार्यक्रम में राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस भी मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\