प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय पैरालम्पिक दल को अपने आवास पर सम्मानित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पैरालम्पिक दल को अपने आवास पर गुरूवार को सुबह के नाश्ते पर बुलाकर सम्मानित किया और खिलाड़ियों ने उन्हें अपने हस्ताक्षर वाला एक स्टोल भेंट किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली,9 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भारत के पैरालम्पिक दल को अपने आवास पर गुरूवार को सुबह के नाश्ते पर बुलाकर सम्मानित किया और खिलाड़ियों ने उन्हें अपने हस्ताक्षर वाला एक स्टोल भेंट किया .भारतीय पैरा एथलीट पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य समेत 19 पदक जीतकर तोक्यो से लौटे जो अब तक खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. भारत पदक तालिका में 24वें स्थान पर रहा .यह भी पढ़े: राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी ने बाड़मेर में ‘इमरजेंसी लैंडिंग फील्ड’ का किया उद्घाटन

सभी पदक विजेताओं ने अपने हस्ताक्षर वाला सफेद स्टोल प्रधानमंत्री को भेंट किया जो उन्होंने गले में पहन रखा था .पैरा एथलीटों को पदक जीतने के बाद सबसे पहले फोन पर बधाई देने वाले मोदी बैडमिंटन खिलाड़ियों रजत पदक विजेता नोएडा के जिला मजिस्ट्रेट सुहास यथिराज, स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा नागर और युवा पलक कोहली से बात करते दिखे .पैरालम्पिक में पहली बार शामिल किये गए बैडमिंटन में भारतीयों ने चार पदक जीते जिनमें दो स्वर्ण भी थे .निशानेबाज अवनि लेखरा और सिंहराज अडाना भी प्रधानमंत्री से बात करते दिखे. दोनों ने दो दो पदक जीते हैं .

एक हादसे के बाद कमर के नीचे के हिस्से के लकवाग्रस्त होने के बावजूद लेखरा ने पैरालम्पिक में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा,वहीं बचपन में पोलियो के शिकार 39 वर्ष के अडाना ने एक रजत और एक कांस्य अपने नाम किया.प्रधानमंत्री मोदी ने अनुभवी भालाफेंक खिलाड़ी देंवेंद्र झाझडिया और ऊंची कूद के खिलाड़ी मरियप्पन थंगावेलु से भी बात की. दोनों ने रजत पदक जीता. टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल और तीरंदाज हरविंदर सिंह भी तस्वीरों में नजर आये . पटेल ने रजत और सिंह ने कांस्य पदक जीता है .

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\