ताजा खबरें | प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा संविधान को 'नष्ट' करना चाहते हैं: राहुल गांधी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा और आरएसएस लगातार लोकतंत्र पर हमला करते हैं और देश के संविधान को ‘‘नष्ट’’ करना चाहते हैं।

भुवनेश्वर, तीन मई कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा और आरएसएस लगातार लोकतंत्र पर हमला करते हैं और देश के संविधान को ‘‘नष्ट’’ करना चाहते हैं।

गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट पर नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए आखिरी समय में ओडिशा के रायगड़ जिले की अपनी यात्रा रद्द कर दी थी। उन्हें एक चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए ओडिशा के दौरे पर आना था।

उन्होंने हालांकि एक वीडियो संदेश भेजा है जिसमें उन्होंने संघ परिवार और प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है।

गांधी ने संदेश में कहा कि लोकतंत्र और संविधान पर लगातार हमले किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने की कोशिश कर रहे हैं जबकि मोदी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) इसे नष्ट करना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा कि आदिवासियों, दलितों और पिछड़े समुदायों को जो भी लाभ मिला है, वह संविधान के कारण ही मिला है।

उन्होंने कहा, ‘‘ये लोग उस किताब (संविधान) को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं जिसने आपको ये सभी अधिकार दिए हैं।’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि इसलिए, 2024 का चुनाव महत्वपूर्ण है क्योंकि यह संविधान की रक्षा करने के लिए है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम आदिवासियों को ‘आदिवासी’ कह रहे हैं जबकि भाजपा और आरएसएस के लोग उनके लिए ‘वनवासी’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन वे जल-जंगल-जमीन पर उनके अधिकारों को ले लेना चाहते हैं।’’

गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता आदिवासियों का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जबकि कांग्रेस आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा कर रही है।

उन्होंने संदेश में कहा कि कांग्रेस आदिवासियों को जंगल, जल और जमीन पर उनका हक दिलायेगी।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने सभी सार्वजनिक संस्थानों में अपने लोगों को नियुक्त किया है, सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण किया है और उन 20-25 लोगों को फायदा पहुंचाया है जो अरबपति हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी ने इन अमीर लोगों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया है और यह राशि 24 साल की मनरेगा मजदूरी के बराबर है।’’

गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी की सरकार ने किसानों का फसल ऋण माफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस केंद्र की सत्ता में आती है तो प्रत्येक गरीब परिवार की एक महिला को प्रतिवर्ष एक लाख रुपये यानी 8,500 रुपये प्रति माह की सहायता तब तक दी जाएगी, जब तक कि परिवार गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) श्रेणी से बाहर नहीं आ जाता।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करने के लिए इसे कानूनी ढांचे में लाने जा रहे हैं। ओडिशा के धान किसानों को इससे लाभ मिलेगा।’’

उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का वेतन दोगुना कर दिया जाएगा, जबकि मनरेगा मजदूरी 250 रुपये प्रति दिन से बढ़ाकर 400 रुपये प्रतिदिन कर दी जाएगी।

गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण भी देगी।

गांधी ने रायगड़ की अपनी यात्रा रद्द करने के लिए लोगों से माफी मांगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Satta Bazar Favorite Team: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

बजाज फिनसर्व गोल्ड लोन कैलकुलेटर कैसे आपकी किस्तों की योजना आत्मविश्वास के साथ बनाने में मदद करता है

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Toss Winner Prediction: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस