देश की खबरें | प्रधानमंत्री ने कबाड़ के निस्तारण से हुई कमाई के लिए विशेष अभियानों की सराहना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को सरकार के उन विशेष अभियानों की सराहना की जिनके जरिए कबाड़ के निस्तारण से 2021-24 के बीच केंद्र सरकार को 2,364 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।

नयी दिल्ली, 10 नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को सरकार के उन विशेष अभियानों की सराहना की जिनके जरिए कबाड़ के निस्तारण से 2021-24 के बीच केंद्र सरकार को 2,364 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से स्थायी परिणाम प्राप्त हो सकते हैं, जिससे स्वच्छता और आर्थिक समझदारी दोनों को बढ़ावा मिलता है।

केंद्र सरकार ने हाल ही में संपन्न स्वच्छता अभियान के दौरान कबाड़ के निस्तारण से 650 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।

कुल मिलाकर, सरकार द्वारा 2021-24 के बीच चलाए गए विशेष अभियानों से कबाड़ों के निस्तारण के माध्यम से 2,364 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया है।

मोदी ने विशेष अभियान 4.0 पर केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह की एक पोस्ट को टैग करते हुए ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘प्रशंसनीय! कुशल प्रबंधन और सक्रिय कार्रवाई पर ध्यान केंद्रित करके, इस प्रयास ने शानदार परिणाम प्राप्त किए हैं। यह दर्शाता है कि सामूहिक प्रयासों से कैसे स्थायी परिणाम प्राप्त हो सकते हैं, जिससे स्वच्छता और आर्थिक समझदारी दोनों को बढ़ावा मिलता है।’’

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि विशेष अभियान 4.0 ने इस साल 2 से 31 अक्टूबर के बीच 650 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व उत्पन्न किया।

विशेष अभियान 4.0 के तहत 5.97 लाख से अधिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाए गए और इसके परिणामस्वरूप प्रभावी कार्यालय उपयोग के लिए 190 लाख वर्ग फुट जगह खाली हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड