देश की खबरें | प्रधानमंत्री ने तेलंगाना में 8,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को तेलंगाना में बिजली, रेल व स्वास्थ्य जैसे महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों की लगभग 8,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

निजामाबाद (तेलंगाना), तीन अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को तेलंगाना में बिजली, रेल व स्वास्थ्य जैसे महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों की लगभग 8,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) की तेलंगाना सुपर थर्मल पावर परियोजना के तहत बनाए जा रहे 800 मेगावॉट के संयंत्र के पहले चरण का लोकार्पण किया।

प्रधानमंत्री (पीएमओ) कार्यालय के मुताबिक, इसके जरिये तेलंगाना को सस्ती बिजली मिलेगी और राज्य के आर्थिक विकास में तेजी आयेगी तथा यह देश में पर्यावरण हित के सभी मानदंडों को पूरा करने वाले बिजली स्टेशनों में शामिल हो जायेगा।

प्रधानमंत्री ने इसके अलावा मनोहराबाद और सिद्दीपेट के बीच नयी रेलवे लाइन और धर्माबाद और मनोहराबाद के बीच रेलवे लाइन के विद्युतीकरण का भी लोकार्पण किया।

उन्होंने तेलंगाना के निजामाबाद से आंध्र प्रदेश के महबूबनगर और करनूल की रेलवे लाइन के विद्युतीकरण की भी शुरुआत की और सिद्दीपेट-सिकंदराबाद-सिद्दीपेट रेल सेवा को भी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने तेलंगाना में स्वास्थ्य अवसंरचना को गति देने के प्रयासों के तहत आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत पूरे राज्य में गहन चिकित्सा सुविधा के 20 प्रखंडों का शिलान्यास किया।

इन प्रखंडों को आदिलाबाद, भद्राद्रि कोठागुडेम, जयशंकर भूपलपल्ली, जोगुलांबा गडवाल, हैदराबाद, खम्मम, कुमुरम भीम आसिफाबाद, मनचेरियाल, महबूबनगर (बेड़ापल्ली), मुलूगू, नगरकुरनूल, नलगोंडा, नारायणपेट, निर्मल, राजन्ना सिरकिला, रंगारेड्डी (महेश्वरम्), सूर्यपेट, पेडापल्ली, विकाराबाद और वारंगल (नरसमपेट) जिलों में निर्मित किया जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी