देश की खबरें | प्रधानमंत्री ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ तक संपर्क सुविधा में सुधार के लिए आठ ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विभिन्न हिस्सों को गुजरात के केवड़िया से जोड़ने वाली आठ ट्रेनों को रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हरी झंडी दिखाई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 17 जनवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विभिन्न हिस्सों को गुजरात के केवड़िया से जोड़ने वाली आठ ट्रेनों को रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हरी झंडी दिखाई।

ये ट्रेनें केवड़िया को वाराणसी, दादर, अहमदाबाद, हजरत निजामुद्दीन, रीवा, चेन्नई और प्रतापनगर से जोड़ेंगी।

मोदी ने कहा कि ये रेलगाड़ियां इस जनजातीय क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने में मददगार होंगी और दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ तक कनेक्टिविटी (संपर्क सुविधाएं) बढ़ाएंगी। इस प्रतिमा का प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 143वीं जयंती के मौके पर अक्टूबर 2018 में अनावरण किया था।

इन आठ ट्रेनों में शामिल एक ट्रेन अहमदाबाद-केवड़िया जन शताब्दी एक्सप्रेस में विस्टाडोम पर्यटन कोच की सुविधा उपलब्ध है, जिसकी छत पर शीशे लगे हैं। छत पर शीशे लगे होने के कारण इस कोच में बैठे यात्री बाहर का खूबसूरत नजारा और बेहतर तरीके से देख सकेंगे।

मोदी ने दाभोई चंदोद परिवर्तित ब्रॉड गेज रेलवे लाइन, चंदोद केवड़िया नई ब्रॉड गेज रेल लाइन, नव विद्युतीकृत प्रतापनगर केवड़िया खंड और दाभोई, चंदोद एवं केवड़िया की नई स्टेशन इमारतों का भी उद्घाटन किया।

इस दौरान रेल मंत्री पीयूष गोयल, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वीडियो लिंक के जरिए समारोह में शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट