देश की खबरें | प्रधानमंत्री ने मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के साथ-साथ पांच राज्यों की छह विधानसभा सीट और एक लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए सोमवार को हो रहे मतदान में लोगों से बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की।

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के साथ-साथ पांच राज्यों की छह विधानसभा सीट और एक लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए सोमवार को हो रहे मतदान में लोगों से बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की।

मोदी ट्वीट किया, "गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में मतदान करने वाले सभी लोगों, विशेष रूप से युवा और महिला मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं।"

मोदी ने कहा, ‘‘भारत में विभिन्न स्थानों पर उपचुनाव भी हो रहे हैं। मैं इन सीट पर उपचुनाव के लिए लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का अनुरोध करता हूं।’’

प्रधानमंत्री ने बताया कि वह अहमदाबाद में अपना वोट डालेंगे।

ज्ञात हो कि अहमदाबाद, वडोदरा और गांधीनगर सहित गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर सुबह आठ बजे से मतदान आरंभ हुआ। इन क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे।

इस चरण में 69 महिलाओं सहित कुल 833 उम्मीदवार चुनाव-मैदान में हैं। दोनों चरणों के लिए डाले गए वोटों की गिनती बृहस्‍पतिवार यानी आठ दिसंबर को होगी।

सुचारू रूप से चुनाव सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने सभी जरूरी इंतजाम किए हैं। मतदान के लिए 26 हजार से अधिक केंद्र बनाए गए हैं। इस चरण में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और सात मंत्रियों सहित कई प्रमुख नेताओं के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा। अन्‍य भाजपा नेताओं में हार्दिक पटेल और अल्पेश ठाकुर भी चुनाव मैदान में हैं।

कांग्रेस नेता सुखराम राठवा तथा जिग्नेश मवानी, आम आदमी पार्टी के भरत सिंह वाखला और भीमा भाई चौधरी भी इस चरण में उम्‍मीदवार हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट