खेल की खबरें | अपने मैदानों पर खेलने से भारत पर हमारा पलड़ा भारी : एल्गर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका इस बात से अच्छी तरह वाकिफ है कि भारत ने हाल में विदेशों में सफलताएं हासिल की हैं लेकिन उसके कप्तान डीन एल्गर का मानना है कि रविवार से यहां शुरू हो रही तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में घरेलू मैदानों पर खेलने के कारण उनकी टीम का पलड़ा थोड़ा भारी रहेगा।

सेंचुरियन, 25 दिसंबर दक्षिण अफ्रीका इस बात से अच्छी तरह वाकिफ है कि भारत ने हाल में विदेशों में सफलताएं हासिल की हैं लेकिन उसके कप्तान डीन एल्गर का मानना है कि रविवार से यहां शुरू हो रही तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में घरेलू मैदानों पर खेलने के कारण उनकी टीम का पलड़ा थोड़ा भारी रहेगा।

भारत ने इस साल के शुरू में आस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर 2-1 से हराया और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिये क्वालीफाई किया जहां उसे न्यूजीलैंड से हार मिली थी।

यही नहीं भारत ने तब इंग्लैंड में चार मैच में 2-1 से बढ़त बना रखी थी जब पांचवां टेस्ट कोविड-19 मामलों के कारण स्थगित कर दिया गया था।

एल्गर ने सेंचुरियन में पहले टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘यह काफी हद तक बराबरी का मुकाबला है। हम घरेलू मैदानों पर खेल रहे हैं जिससे हमारा पलड़ा थोड़ा भारी रहेगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी टीम दुनिया में नंबर एक है। हम इसे इस तरह से नहीं देख सकते। एक क्रिकेट प्रेमी के रूप में मेरा आकलन है कि उनकी टीम पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ’’

एल्गर ने कहा, ‘‘उन्होंने हाल में जो कुछ किया आप उसका श्रेय उनसे नहीं छीन सकते हैं। इसलिए मैं यहां यह कहने के लिये नहीं आया हूं कि उनकी टीम विश्व में सर्वश्रेष्ठ नहीं है क्योंकि रैंकिंग प्रणाली भी मायने रखती है। लेकिन इस तथ्य को भी नकारा नहीं जा सकता कि हम अपने घरेलू मैदानों पर खेल रहे हैं जिससे श्रृंखला में उतरने से पहले हम बेहतर स्थिति में हैं।’’

भारत की सफलता में उसके तेज गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभायी और एल्गर ने भी माना कि मेहमान टीम के तेज गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका की तेज और उछाल वाली पिचों का फायदा उठा सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इस समय उनका मजबूत पक्ष उनकी गेंदबाजी है। हम इससे अच्छी तरह वाकिफ हैं। एक गेंदबाजी इकाई के रूप में उन्होंने काफी सफलता हासिल की है। उनके पास काफी अनुभवी गेंदबाज हैं जिनका साथ देने के लिये भी अच्छे गेंदबाज हैं।’’

एल्गर ने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका में मैच होने के कारण मुझे पूरा यकीन है कि उनका गेंदबाजी आक्रमण परिस्थितियों का अच्छी तरह से फायदा उठाएगा। यह जानते हुए कि हमारे पास भी तेज गेंदबाज हैं और हमें थोड़ी गति और उछाल मिलेगी तथा विकेट से उन्हें थोड़ा मदद मिल सकती है।’’

भारत अभी तक दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट श्रृंखला नहीं जीत पाया है और विराट कोहली की टीम यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली टीम बनना चाहेगी।

एल्गर ने कहा, ‘‘हम इससे (भारत की आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में सफलता) अच्छी तरह वाकिफ हैं। उन्होंने विदेशों में अपने रिकार्ड में काफी सुधार किया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी