खेल की खबरें | दिल्ली के युवा बल्लेबाज रिपल पटेल के लिए धोनी के खिलाफ खेलना ‘फैनबॉय’ क्षण था

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज रिपल पटेल ने अपने आदर्श महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पदार्पण करने को एक ‘फैनबॉय (बड़े प्रशंसक का अपने आदर्श से मिलना) ’ वाला क्षण करार देते हुए कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स के करिश्माई कप्तान ने उन्हें क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

दुबई, पांच अक्टूबर दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज रिपल पटेल ने अपने आदर्श महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पदार्पण करने को एक ‘फैनबॉय (बड़े प्रशंसक का अपने आदर्श से मिलना) ’ वाला क्षण करार देते हुए कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स के करिश्माई कप्तान ने उन्हें क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

इस 26 साल के खिलाड़ी ने रविवार को आईपीएल के अपने पहले मैच में 20 गेंद में 18 रन बनाये जिसने टीम को तीन विकेट से जीत दिलाने में मदद की। इस युवा बल्लेबाज ने कहा कि  मैच के बाद  धोनी के साथ बातचीत ने उनका दिन बना दिया और इससे उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा।

पटेल ने कहा, ‘‘जब मैं क्रीज पर पहुंचा तो माही भाई (धोनी) को विकेटों के पीछे देखना पूरी तरह से एक अलग अहसास था। यह बहुत अच्छा लगा कि माही भाई मुझे खेलते हुए देख रहे हैं।’’

दिल्ली कैपिटल्स से जारी विज्ञप्ति में पटेल ने कहा, ‘‘ मैंने माही भाई को देखकर क्रिकेट खेलना शुरू किया और मैं उनकी तरह फिनिशर (मैच को सफलतापूर्वक खत्म करना) बनना चाहता हूं।’’

पटेल ने कहा, ‘‘ मैच के बाद, मैंने उससे पूछा कि वह हर मैच कैसे खत्म करते हैं, वह मैदान पर कैसे सोचते हैं और स्कोर का पीछा करते हुए उनके दिमाग में क्या चल रहा होता है। हमारे बीच अच्छी बातचीत हुई और इससे मुझे काफी आत्मविश्वास मिला।’’

मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स कैप (पदार्पण पर मिलने वाली टीम की टोपी) मिलने पर उनकी भावनाओं के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा, ‘‘मैं वास्तव में खुश था जब मिशी भाई (अमित मिश्रा) ने मुझे टोपी थमाई। ऐसा नहीं लगा कि यह मेरा पहला मैच था। मुझे लगा मैदान में उतरना वास्तव में अच्छा है। मैंने स्वयं का समर्थन किया और पूरे मैच का लुत्फ उठाया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट