खेल की खबरें | प्लेआफ का सपना अभी भी बरकरार, हम हालात बदल सकते हैं : पंत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. खराब प्रदर्शन से निराश लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने अभी भी आईपीएल प्लेआफ में प्रवेश की उम्मीद छोड़ी नहीं है और उनका मानना है कि बाकी तीन मैचों में उनकी टीम हालात बदल सकती है।

धर्मशाला, पांच मई खराब प्रदर्शन से निराश लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने अभी भी आईपीएल प्लेआफ में प्रवेश की उम्मीद छोड़ी नहीं है और उनका मानना है कि बाकी तीन मैचों में उनकी टीम हालात बदल सकती है।

बल्लेबाजों के एक बार फिर खराब प्रदर्शन के कारण लखनऊ को रविवार को पंजाब किंग्स ने 37 रन से हराया ।

लखनऊ के अब 11 मैचों में दस अंक है और तालिका में वह सातवें स्थान पर है । टीम का नेट रनरेट माइनस 0.47 है और सिर्फ बाकी तीन मैच जीतने से पंत की टीम प्लेआफ में नहीं पहुंच सकेगी ।

पंत ने मैच के बाद कहा ,‘‘ सपना अभी भी बरकरार है । अगर हम अगले तीन मैच जीत जाये तो हालात बदल सकते हैं ।’’

उन्होंने स्वीकार किया कि 236 रन का लक्ष्य बहुत अधिक था और उनकी फील्डिंग भी औसत रही ।

उन्होंने कहा ,‘‘हमने बहुत रन दे दिये । निर्णायक समय पर कैच टपकाने का खामियाजा भुगतना पड़ता है । हमने शुरूआत ही अच्छी नहीं की लेकिन यह होता है ।’’

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा ,‘‘ सही समय पर सभी ने योगदान दिया जो अहम है ।’’

उन्होंने 48 गेंद में 91 रन बनाने वाले प्रभसिमरन सिंह की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ जिस तरह से उसने बल्लेबाजी की, वह शानदार था । उसे देखकर बहुत अच्छा लगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमें फील्डिंग में सुधार करना होगा । आगे के मैचों में इस पर ध्यान देना जरूरी है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस