देश की खबरें | लंका प्रीमियर लीग में दिलचस्पी दिखाने वाले खिलाड़ियों में इरफान पठान भी शामिल : रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के पूर्व आल राउंडर इरफान पठान शुरूआती लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) में स्टार खिलाड़ियों में से एक हो सकते हैं क्योंकि वह उन 70 विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने 28 अगस्त से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में भाग लेने में दिलचस्पी दिखायी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक अगस्त भारत के पूर्व आल राउंडर इरफान पठान शुरूआती लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) में स्टार खिलाड़ियों में से एक हो सकते हैं क्योंकि वह उन 70 विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने 28 अगस्त से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में भाग लेने में दिलचस्पी दिखायी है।

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘पठान को प्लेयर ड्राफ्ट में रखा जायेगा, जब तक पांच में से एक फ्रेंचाइजी उन्हें मार्की खिलाड़ी के रूप में नहीं चुनती। ’’

यह भी पढ़े | ईद उल अजहा के मद्देनजर 5 बजे निर्धारित समय पर ड्यूटी पर न आने के कारण 36 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड: 1 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसके मुताबिक, ‘‘ड्राफ्ट और फ्रेंचाइजी मालिकों की जानकारी की घोषणा अंतिम रूप देने के बाद की जायेगी। श्रीलंका क्रिकेट सरकार से कुछ मंजूरी मिलने का भी इंतजार कर रहा है, जिसके बाद ही फ्रेंचाइजी मालिकों पर फैसला होगा। पांच फ्रेंचाइजी कोलंबो, कैंडी, गॉल, दाम्बुला और जाफना का प्रतिनिधित्व करेंगी। ’’

रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) सक्रिय भारतीय खिलाड़ियों को विदेशी टी20 लीग में भाग लेने की अनुमति नहीं देता लेकिन पठान पहले ही संन्यास ले चुके हैं जिससे उन्हें इसके लिये मंजूरी दे दी गयी।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश: CM जयराम ठाकुर ने नवनियुक्त मंत्रियों को बांटे विभाग, कुछ सदस्यों के विभागों में भी किया फेरबदल.

श्रीलंका के आल राउंडर फरवेज महरूफ ने इस साल जनवरी में संन्यास की घोषणा करने वाले पठान का नाम ड्राफ्ट में शामिल करने की पेशकश की थी। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर मजाकिया छेड़छाड़ के बाद महरूफ ने ऐसा किया।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को अपनी कार्यकारी समिति की बैठक के दौरान टूर्नामेंट को अपनी मंजूरी दी।

बोर्ड ने बयान में कहा, ‘‘23 लीग मैच चार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम आर प्रेमदासा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रंगगिरी दाम्बुला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पालेकल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और सूरीयावेवा महिंदा राजपक्षे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जायेंगे। ’’

इसमें कहा गया, ‘‘कोलंबो, कैंडी, गॉल, दाम्बुला और जाफना के नाम की पांच टीमें लीग में हिस्सा लेंगी। ’’

पूर्व भारतीय आल राउंडर युवराज सिंह ने पिछले साल अबुधाबी में टी10 लीग में मराठा अरबियंस का प्रतिनिधित्व किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\