देश की खबरें | खिलाड़ियों ने हमारा दिल ही नहीं जीता, युवा पीढ़ी को प्रेरित भी किया है : मोदी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओलंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने हमारा दिल ही नहीं जीता बल्कि आने वाली पीढियों को प्रेरित करने का बहुत बड़ा काम किया है । उन्होंने यह भी कहा कि खेलों में प्रतिभा, तकनीक और पेशेवरपन लाने के लिये जारी अभियान को और तेज तथा व्यापक करना होगा ।
नयी दिल्ली, 15 अगस्त ओलंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने हमारा दिल ही नहीं जीता बल्कि आने वाली पीढियों को प्रेरित करने का बहुत बड़ा काम किया है । उन्होंने यह भी कहा कि खेलों में प्रतिभा, तकनीक और पेशेवरपन लाने के लिये जारी अभियान को और तेज तथा व्यापक करना होगा ।
भारत ने हाल ही में संपन्न तोक्यो ओलंपिक में एक स्वर्ण सहित सात पदक जीते हैं जो देश का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है ।
प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में कहा ,‘‘ एथलीटों पर विशेष तौर पर हम ये गर्व कर सकते हैं कि उन्होंने हमारा दिल ही नहीं जीता है लेकिन उन्होंने आने वाली पीढियों को , भारत की युवा पीढी को प्रेरित करने का बहुत बड़ा काम किया है ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ ओलंपिक में भारत का नाम रोशन करने वाली युवा पीढी , ऐसे हमारे एथलीट , हमारे खिलाड़ी आज इस आयोजन में हमारे बीच में हैं । मैं आज देशवासियों को , जो यहां मौजूद हैं, उनको भी और हिंदुस्तान के कोने कोने से जो इस समारोह में मौजूद हैं ,उन सभी को मैं कहता हूं कि हमारे खिलाड़ियों के लिये आइये कुछ पल तालियां बजाकर उनका सम्मान करें ।’’
प्रधानमंत्री ने कहा ,‘‘ भारत के खेलों का सम्मान , भारत की युवा पीढ़ी का सम्मान, भारत को गौरव दिलाने वाले युवाओं का सम्मान । देश.... करोड़ों देशवासी आज तालियों की गड़गड़ाहट के साथ हमारे इन जवानों का, देश की युवा पीढ़ी का गौरव कर रहे हैं , सम्मान कर रहे हैं ।’’
ओलंपिक में पदक विजेता खिलाड़यों समेत भारत के पूरे ओलंपिक दल को लालकिले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रित किया गया था ।
मोदी ने आगे अपने भाषण में राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मातृ के महत्व के संदर्भ में खेलों का उदाहरण देकर कहा कि खेल के मैदान में कभी रूकावट नहीं बनी और नतीजा सभी ने देखा ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)