जरुरी जानकारी | अगले कुछ वर्षों में हवाईअड्डा क्षेत्र में 1.65 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना: सिंधिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आने वाले वर्षों के दौरान हवाईअड्डा क्षेत्र में 1.65 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना है।

मुंबई, 21 अप्रैल नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आने वाले वर्षों के दौरान हवाईअड्डा क्षेत्र में 1.65 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना है।

उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार ने देश में 200 हवाईअड्डे शुरू करने का भी लक्ष्य रखा हैं।

कोविड-19 महामारी के कारण बुरी तरह प्रभावित होने के बाद विमानन क्षेत्र अब सुधार की राह पर है और घरेलू यात्री यातायात धीरे-धीरे महामारी के पूर्व स्तर पर पहुंच रहा है।

सिंधिया ने टाइम्स नेटवर्क इंडिया इकनॉमिक कॉन्क्लेव में पूंजीगत व्यय या निवेश को लेकर कहा, ‘‘हमारे पास अगले चार वर्षों के दौरान केवल हवाईअड्डा क्षेत्र में 98,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना है।’’

उन्होंने कहा इस कुल राशि में से 25,000 करोड़ रुपये भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की तरफ से खर्च किये जायेंगे और 22,000 करोड़ के खर्च से हवाईअड्डों का विस्तार और नए टर्मिनल का निर्माण किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि निजी क्षेत्र की कंपनियां हवाईअड्डा क्षेत्र में नए निवेश के तौर पर 67,000 करोड़ रुपये लगा सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\