देश की खबरें | केजरीवाल की गिरफ्तारी की योजना, विपक्ष के शीर्ष नेताओं को निशाना बना रही भाजपा: आप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को आरोप लगाया कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के शीर्ष नेताओं को निशाना बनाने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की योजना के हिस्से के रूप में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार होने वाले पहले नेता होंगे।

नयी दिल्ली, एक नवंबर आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को आरोप लगाया कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के शीर्ष नेताओं को निशाना बनाने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की योजना के हिस्से के रूप में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार होने वाले पहले नेता होंगे।

आप नेता राघव चड्ढा ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए दावा किया कि 2014 से जांच एजेंसियों ने 95 प्रतिशत मामले विपक्षी नेताओं के खिलाफ दर्ज किए हैं।

उन्होंने कहा, ''इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस 'इंडिया' गठबंधन बनने के बाद से भाजपा परेशान हो चुकी है। हमें सूत्रों से पता चला है कि उन्होंने (भाजपा ने) 'इंडिया' गठबंधन के शीर्ष नेताओं को निशाना बनाने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत पहली गिरफ्तारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की होगी।''

चड्ढा ने कहा, ''भाजपा जानती है कि वह दिल्ली में सभी सातों लोकसभा सीटें हार रही है। इसलिए वह केजरीवाल को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है ताकि 'आप' चुनाव न लड़ सके। ''

आप नेता ने एक सूची साझा की है, जिसमें जांच एजेंसियों द्वारा निशाना बनाए जाने वाले लोगों के नाम शामिल हैं।

उन्होंने आरोप लगाया, ''केजरीवाल के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया जाएगा और उसके बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी का नंबर है। इन नेताओं के बाद वे (भाजपा) केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और फिर महाराष्ट्र की शिवसेना व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार करेंगे।''

राघव के आरोपों पर भाजपा की ओर से कोई तत्काल प्रतिक्रिया नहीं आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट