जरुरी जानकारी | चालू वित्त वर्ष में 45 प्रतिशत कंपनियों की भर्ती करने की योजना: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भर्ती परिदृश्य चालू वित्त वर्ष (2025-26) में सकारात्मक बना हुआ है और 45 प्रतिशत कंपनियों ने कहा कि वे नए स्थायी पदों पर भर्ती करने की योजना बना रही हैं। शनिवार को जारी एक रिपोर्ट में यह कहा गया।

मुंबई, 12 अप्रैल भर्ती परिदृश्य चालू वित्त वर्ष (2025-26) में सकारात्मक बना हुआ है और 45 प्रतिशत कंपनियों ने कहा कि वे नए स्थायी पदों पर भर्ती करने की योजना बना रही हैं। शनिवार को जारी एक रिपोर्ट में यह कहा गया।

कार्यबल समाधान और मानव संसाधन सेवा प्रदाता ‘जीनियस कंसल्टेंट्स’ ने एक रिपोर्ट में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 45 प्रतिशत नियोक्ता नए स्थायी पदों पर नियुक्ति करने की योजना बना रहे हैं, जबकि 13 प्रतिशत मौजूदा पदों पर कर्मचारियों को बदलने की योजना बना रहे हैं।

यह रिपोर्ट विभिन्न उद्योगों के 1,520 ग्राहक प्रतिनिधियों और संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों से मिली प्रतिक्रियाओं पर आधारित है।

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि अस्थायी भर्ती का महत्व व्यापक रूप से बढ़ता दिखाई दे रही है, क्योंकि 26 प्रतिशत नियोक्ता अस्थायी, संविदात्मक या परियोजना-आधारित भूमिकाओं पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

हालांकि, 16 प्रतिशत संगठनों ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कोई भर्ती योजना नहीं होने का संकेत दिया, जो एक सतर्क दृष्टिकोण को दर्शाता है।

रिपोर्ट के मुताबिक 37 प्रतिशत नियोक्ताओं ने कहा कि उनका लक्ष्य मध्य-स्तर के पेशेवरों की भर्ती करना है, जबकि 26 प्रतिशत ने कहा कि वे गिग कर्मचारी (ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए डिलीवरी करने वाले), अनुबंध-आधारित भूमिकाओं और सलाहकार पदों की ओर बढ़ रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान