जरुरी जानकारी | म्यूचुअल फंड नियमों को निवेशकों, उद्योग के लिए अधिक अनुकूल बनाने की योजना: सेबी अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) म्यूचुअल फंड नियमों की व्यापक समीक्षा कर रहा है ताकि उन्हें अधिक निवेशक-केंद्रित और उद्योग-अनुकूल बनाया जा सके। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता, 21 जून भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) म्यूचुअल फंड नियमों की व्यापक समीक्षा कर रहा है ताकि उन्हें अधिक निवेशक-केंद्रित और उद्योग-अनुकूल बनाया जा सके। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सेबी के कार्यकारी निदेशक मनोज कुमार ने यहां इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) द्वारा आयोजित 17वें म्यूचुअल फंड शिखर सम्मेलन में कहा, “हम नियामक सहित सभी हितधारकों के लिए कारोबार को आसान बनाने के लिए संपूर्ण म्यूचुअल फंड नियामक ढांचे की समीक्षा कर रहे हैं।”

हितधारकों ने कहा कि इस क्षेत्र को नियंत्रित करने वाले मौजूदा नियम सबसे लंबे हैं और निवेशकों की उभरती जरूरतों और उद्योग के नवाचारों के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए सरलीकरण की जरूरत है।

कुमार ने नए नियमों के लागू होने की कोई समयसीमा बताए बिना कहा, “प्रक्रिया शुरू हो गई है और जल्द ही हम प्रतिक्रिया और परामर्श प्रक्रिया के लिए मसौदा नियम लेकर आएंगे।”

कुमार ने भारत के प्रतिभूति बाजार को मजबूत करने के लिए नियामक के रणनीतिक खाके को रेखांकित किया, जिसमें म्यूचुअल फंड को समावेशी वित्तीय विकास और निवेशक संरक्षण को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में स्थापित किया गया है।

म्यूचुअल फंड में सलाहकार कार्यों को नियंत्रित करने वाले विनियमों पर एक परामर्श पत्र भी तैयार किया जा रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुमार ने कहा कि सेबी के नेतृत्व में भारत में बड़े बाजार परिवर्तन हुए हैं और म्युचुअल फंड क्रांति के माध्यम से एक और परिवर्तन सामने आ रहा है।

कुमार ने बताया कि भारत के म्यूचुअल फंड उद्योग की प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति (एयूएम) 72 लाख करोड़ रुपये को पार कर गई है और मासिक एसआईपी योगदान 28,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, हालांकि 140 करोड़ की आबादी में निवेशक आधार सिर्फ पांच करोड़ तक सीमित है।

सेबी निवेशकों के लिए म्यूचुअल फंड को अधिक सहज बनाने के लिए योजना वर्गीकरण मानदंडों की भी सक्रिय रूप से समीक्षा कर रहा है, साथ ही यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी पेशकश ‘लेबल के अनुसार’ रहें, ताकि गलत बिक्री को रोका जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\