देश की खबरें | दरभंगा किले को संरक्षित करने के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराने की योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ऐतिहासिक दरभंगा किला को संरक्षित करने के लिए दरभंगा महाराज के पौत्र ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की योजना बनायी है । इसे दूसरे लाल किला के नाम से भी जाना जाता है।

दरभंगा (बिहार), 25 जनवरी ऐतिहासिक दरभंगा किला को संरक्षित करने के लिए दरभंगा महाराज के पौत्र ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की योजना बनायी है । इसे दूसरे लाल किला के नाम से भी जाना जाता है।

दरभंगा के अंतिम राजा के पौत्र कुमार कपलेश्वर सिंह ने ऐतिहासिक दरभंगा किले को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर किले पर कल राष्ट्रीय ध्वज फहराने का फैसला किया है।

सिंह ने कहा कि विशेष लोहे की सीढ़ी खड़ी की गई हैं और गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय तिरंगे को फहराने के लिए मुख्य किले के प्रवेश द्वार के शीर्ष पर पहुंचने के लिए नवीनतम हाइड्रोलिक उपकरण का उपयोग किया जा रहा है। यह जमीन से लगभग 75 फुट ऊँचा है।

दरभंगा किले को दरभंगा के राज किला के रूप में भी जाना जाता है। इसका निर्माण 20 वीं शताब्दी की शुरुआत में दरभंगा के महाराजा कामेश्वर सिंह ने कराया था।

लाल ईंटों का उपयोग करके बनाया गया यह किला मिथिला संस्कृति का प्रतीक है। इसकी दीवारें करीब एक किमी लंबी हैं, जिन्हें बनाने के लिए कोलकाता स्थित एक कंपनी द्वारा हजारों कारीगरों को लगाया गया था। किले और शाही परिवार की सुरक्षा के लिए इसके भीतर दीवार के चारों ओर चालीस फुट के लगभग नहर जैसा गड्ढा बनाया गया था, जो पानी से भरा रहता था।

59 साल के अंतराल के बाद दरभंगा शाही परिवार ने ऐतिहासिक दरभंगा किला को संरक्षित करने का काम शुरु किया है।

सं. अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\