देश की खबरें | एशियाई चैंपियनशिप में ओलंपिक कोटा हासिल करने की कोशिश करेंगे पिस्टल निशानेबाज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय निशानेबाज विशेष कर पिस्टल निशानेबाज रविवार से दक्षिण कोरिया के चांगवोन में शुरू होने वाली एशियाई चैंपियनशिप में अगले साल पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए कोटा स्थान हासिल करने की कोशिश करेंगे।

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर भारतीय निशानेबाज विशेष कर पिस्टल निशानेबाज रविवार से दक्षिण कोरिया के चांगवोन में शुरू होने वाली एशियाई चैंपियनशिप में अगले साल पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए कोटा स्थान हासिल करने की कोशिश करेंगे।

भारतीय निशानेबाजों ने अभी तक पेरिस ओलंपिक के लिए सात कोटा स्थान हासिल किए हैं लेकिन इनमें कोई भी पिस्टल निशानेबाज शामिल नहीं है। ऐसे में सभी की निगाहें मनु भाकर, ईशा सिंह, रिदम सांगवान, पलक, अनीश भानवाला, विजयवीर सिद्धू और शिव नरवाल जैसे खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी।

एशियाई चैंपियनशिप में कुल 24 कोटा स्थान दांव पर लगे होंगे और ऐसे में भारत के पास तोक्यो ओलंपिक के लिए हासिल किए गए 15 कोटा स्थान की संख्या को पार करने का मौका होगा। ऐसा करना हालांकि आसान नहीं होगा क्योंकि उसे प्रतियोगिता में उसे अन्य देशों के अलावा चीन, जापान और दक्षिण कोरिया से कड़ी चुनौती मिलेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी देश का मुख्य लक्ष्य ओलंपिक कोटा हासिल करना ही होगा।

भारतीय निशानेबाजों ने हालांकि की हाल में एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करके सात स्वर्ण पदक सहित कुल 22 पदक जीते थे और उनसे इस अच्छे प्रदर्शन को बरकरार रखने की उम्मीद की जा रही है। एशियाई खेलों की तुलना में एशियाई चैंपियनशिप के अधिक प्रतिस्पर्धी होने की संभावना है क्योंकि इसमें ओलंपिक कोटा दांव पर लगे हुए हैं।

पुरुष और महिला वर्ग में जहां सभी की निगाहें पिस्टल निशानेबाजों पर टिकी रहेंगी वहीं इस प्रतियोगिता से 10 मीटर एयर राइफल के निशानेबाज दिव्यांश सिंह पंवार, ट्रैप निशानेबाज पृथ्वीराज टोंडिमान, किनान चेनाई और जोरावर सिंह संधू को भी पेरिस ओलंपिक में जगह बनाने का मौका मिलेगा।

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने इस चैंपियनशिप में अधिकतर उन्हीं खिलाड़ियों को उतारा है जिन्होंने अभी तक ओलंपिक के लिए कोटा हासिल नहीं किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\