देश की खबरें | पिपिली उपचुनाव: स्टार प्रचारकों में तीन केंद्रीय मंत्री शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में पिपिली विधानसभा सीट पर 30 सितंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों में तीन केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल किये गये हैं। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 14 सितंबर ओडिशा में पिपिली विधानसभा सीट पर 30 सितंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों में तीन केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल किये गये हैं। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय में प्रस्तुत भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और जल शक्ति एवं जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री बिश्वेश्वर टुडू शामिल हैं।

भाजपा के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय पाल सिंह तोमर भी पार्टी प्रत्याशी आश्रित पटनायक के लिए प्रचार करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा, भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता सारंगी, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी चुनाव प्रचार में शामिल होंगे।

पिपिली विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रचार कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करते हुए 20 सितंबर से शुरू होगा और मतदान से 72 घंटे पहले समाप्त होगा। मतों की गिनती तीन अक्टूबर को होगी ।

पिछले साल अक्टूबर में बीजू जनता दल (बीजद) विधायक प्रदीप महारथी के निधन के कारण विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव कराया जा रहा है।

पिपिली विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव इससे पहले तीन बार टाला जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd ODI Match Scorecard: राजकोट में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 7 विकेट से रौंदा, डेरिल मिशेल ने खेली शानदार शतकीय पारी; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

DC-W vs UPW-W, WPL 2026 7th Match Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को दिया 155 रनों का लक्ष्य, मेग लैनिंग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KL Rahul New Milestone: नाबाद शतकीय पारी खेलने के बाद केएल राहुल ने रचा इतिहास, इस मामले में ग्लेन फिलिप्स को छोड़ा पीछे

DC-W vs UPW-W, WPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\