देश की खबरें | राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप कार्यक्रम में कार्यरत रहे युवाओं से धरनास्थल पर मिलने पहुंचे पायलट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता सचिन पायलट शुक्रवार को शहीद स्मारक पर धरना दे रहे राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप कार्यक्रम में कार्यरत रहे युवाओं से मिलने पहुंचे।

जयपुर, 19 जनवरी कांग्रेस नेता सचिन पायलट शुक्रवार को शहीद स्मारक पर धरना दे रहे राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप कार्यक्रम में कार्यरत रहे युवाओं से मिलने पहुंचे।

इस अवसर पर पायलट ने कहा कि राज्य की मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार युवाओं से रोजगार छीन रही है।

उल्लेखनीय है कि मौजूदा सरकार ने राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप कार्यक्रम बंद करने की घोषणा की है। इसके विरोध में इस कार्यक्रम में कार्यरत रहे युवा यहां धरना दे रहे हैं।

पायलट शहीद स्मारक पर धरने पर बैठे युवाओं के साथ बैठे। उन्होंने राज्य सरकार की योजना को बंद करने की कार्रवाई को प्रतिशोध की भावना से उठाया गया कदम बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘लोगों के रोजगार खत्म करके नौकरियां कम करने का जो काम हो रहा है, उसका हम सब विरोध करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि सरकार योजना के नाम, नियम शर्तें बदलना चाहती है या प्रावधानों में बदलाव करना चाहती है तो इन सब के लिए चर्चा करे, कोई दिक्कत नहीं है लेकिन पढ़े लिखे शिक्षित नौजवान ...जिनको रोजगार पहले से ही मिला हुआ है उनसे आप रोजगार छीन लें.. मैं इसको गलत कदम मानता हूं।’’

उन्होंने कहा कि सरकार को आगे आकर इन लोगों से चर्चा करनी चाहिए ।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आज इन सभी नौजवानों की मांगों का समर्थन देने के लिए यहां पर आया हूं और उम्मीद करता हूं कि सरकार विवेक का इस्तेमाल करके इन लोगों की नौकरी बहाल करेगी।’’

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को सदन व बाहर उठाया जाएगा क्योंकि जहां-जहां नौजवानों के साथ नाइंसाफी हुई है कांग्रेस पार्टी ने हमेशा बात रखी है चाहे वह सत्ता में हो या विपक्ष में हो। उन्होंने कहा कि यह ऐसे मुद्दे हैं जिस पर पार्टी कोई समझौता नहीं कर सकती।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट