देश की खबरें | पीलीभीत: सड़क दुर्घटना में ई-रिक्शा सवार दो सगे भाइयों सहित तीन युवकों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीलीभीत जिले के गजरौला थाना क्षेत्र में पूरनपुर से आ रही अनियंत्रित रोडवेज बस की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दो सगे भाइयों सहित तीन युवकों की मौके पर मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पीलीभीत (उप्र), 16 अप्रैल पीलीभीत जिले के गजरौला थाना क्षेत्र में पूरनपुर से आ रही अनियंत्रित रोडवेज बस की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दो सगे भाइयों सहित तीन युवकों की मौके पर मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) दीपक चतुर्वेदी ने पत्रकारों को बताया कि यह हादसा सोमवार देर रात लगभग 11 बजे हुआ।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान कोतवाली सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया गांव के निवासी नईम (23), हसीब शाह (20) और साकिब अली (30) के रूप में हुई है।

सीओ ने बताया कि पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। नंबर प्लेट से बस की पहचान हुई है। दुर्घटना करने वाले बस चालक की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नौगवां पकड़िया गांव का रहने वाला शाकिब ई-रिक्शा चालक था। शाकिब सोमवार देर रात पीलीभीत पूरनपुर हाईवे पर खराब हुए एक ट्रक को ठीक करने के लिए ट्रक मिस्त्री हसीब और उसके भाई सलीम के साथ बैटरी लेकर गया था।

इस दौरान रोडवेज बस ने ई-रिक्शा पर सवार तीनों युवकों को रौंद दिया। इस घटना के बाद रोडवेज बस ने एक कार को टक्कर मार दी।

गजरौला थानाध्यक्ष रूपा बिष्ट ने पत्रकारों को बताया मृतक हसीब और नईम दोनों सगे भाई थे। हादसे के दौरान जान गंवाने वाला शाकिब भी नईम के घर के पास रहता था। खराब ट्रकों को ठीक करने के लिए अक्सर तीनों एक-साथ जाते थे।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस