विदेश की खबरें | अमेरिका में मृत मस्तिष्क वाले मनुष्यों में सफलतापूर्वक लगाया गया सूअर का हृदय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में शल्य चिकित्सकों ने सूअर के आनुवंशिक रूप से संवर्धित हृदय का मृत मस्तिष्क वाले मनुष्यों में सफलतापूर्वक प्रतिरोपण किया है। अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि यह प्रयोग जीवित रोगियों में इस तरह की सर्जरी नियमित तौर पर करने के दीर्घकालिक लक्ष्य की दिशा में एक प्रगति है।

वाशिंगटन, 13 जुलाई अमेरिका में शल्य चिकित्सकों ने सूअर के आनुवंशिक रूप से संवर्धित हृदय का मृत मस्तिष्क वाले मनुष्यों में सफलतापूर्वक प्रतिरोपण किया है। अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि यह प्रयोग जीवित रोगियों में इस तरह की सर्जरी नियमित तौर पर करने के दीर्घकालिक लक्ष्य की दिशा में एक प्रगति है।

‘एक्सनोट्रांसप्लांट्स’ के रूप में जानी जाने वाली सर्जरी 16 जून और छह जुलाई को न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (एनवाईयू) लैंगोन के टिश अस्पताल में की गई।

एनवाईयू लैंगोन प्रतिरोपण संस्थान में हृदय प्रतिरोपण के शल्य निदेशक नादेर मोआज़मी ने सैकड़ों मील दूर एक प्रतिष्ठान से प्राप्त हृदय का उपयोग करके जांच प्रक्रियाओं का नेतृत्व किया।

प्रतिरोपण सर्जरी कई घंटे तक चली और तीन दिनों तक हृदय क्रिया की निगरानी की गई। पहला ‘हार्ट एक्सनोट्रांसप्लांट’ 19 जून, 2022 को और दूसरा नौ जुलाई, 2022 को पूरा हुआ।

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि किसी भी अंग में शुरुआती अस्वीकृति का कोई संकेत नहीं दिखा और हृदय ने प्रतिरोपण के बाद दी जाने वाली सामान्य मानक दवाओं के साथ तथा अतिरिक्त यांत्रिक मदद के बिना काम किया।

उन्होंने कहा कि यह प्रयोग जीवित रोगियों में इस तरह की सर्जरी नियमित तौर पर करने के दीर्घकालिक लक्ष्य की दिशा में एक प्रगति है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू