जरुरी जानकारी | पियाजियो ने अप्रैलिया एसएक्सआरा 125 प्री-बुकिंग शुरु की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पियाजियो ने शुक्रवार को अपने एसएक्सआर रेंज के स्कूटर, अप्रैलिया एसएक्सआर 125, को घरेलू बाजार में पेश करने से पहले इसकी प्री-बुकिंग शुरु करने की घोषणा की।

मुंबई, दो अप्रैल पियाजियो ने शुक्रवार को अपने एसएक्सआर रेंज के स्कूटर, अप्रैलिया एसएक्सआर 125, को घरेलू बाजार में पेश करने से पहले इसकी प्री-बुकिंग शुरु करने की घोषणा की।

एक विज्ञप्ति में कहा गया कि अप्रैलिया एसएक्सआर 125 को कंपनी की डीलरशिप के माध्यम से 5,000 रुपये की प्रारंभिक राशि का भुगतान करके लॉन्च से पहले प्री-बुक की जा सकती है।

पिछले दिसंबर में, इतालवी प्रीमियम स्कूटर निर्माता ने देश में अप्रैलिया एसएक्सआर 160 को पेश किया था।

पिआजिओ इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डिएगो ग्रैफी ने कहा, ‘‘हमारे विशिष्ट उपभोक्ताओं के पास अब इस नवीनतम पेशकश, अप्रैलिया एसएक्सआर 125 को प्री-बुक करने का अवसर है।’’

उन्होंने कहा कि अप्रैलिया एसएक्सआर 160 भारत के लिए इटली में डिजाइन किया गया पहला स्कूटर था, जिसे नए अप्रिलिया डिजाइन के साथ भारतीय बाजार से काफी सराहना मिली। उन्होंने कहा, ‘‘हम अब SXR 125 को बाजार में पेश करने की तैयारी कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू