देश की खबरें | कश्मीर में चार महीने से कोविड-19 मरीजों का इलाज कर रहे चिकित्सक की संक्रमण से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर तैनात एक वरिष्ठ चिकित्सक के इस वायरस से संक्रमित होने के बाद रविवार को यहां एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, नौ अगस्त कश्मीर में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर तैनात एक वरिष्ठ चिकित्सक के इस वायरस से संक्रमित होने के बाद रविवार को यहां एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि डॉ. मोहम्मद अशरफ मीर की यहां सौरा स्थित एसकेआईएमएस अस्पताल में आज सुबह मौत हो गई। वह दक्षिण कश्मीर के पंपोर इलाके के निवासी थे।

यह भी पढ़े | कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु पाए गए कोरोना पॉजिटिव: 9 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने बताया कि मीर पिछले चार महीनों से कोविड-19 मरीजों का इलाज कर रहे थे और इस प्रक्रिया में वह वायरस से संक्रमित हो गये थे।

उनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें निमोनिया भी था। बाद में उन्हें आईसीयू में रखा गया लेकिन आज सुबह उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े | Punjab Excise Department: पंजाब के मोहाली, डेरा बस्सी इलाके में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली 27000 लीटर कैमिकल को किया जब्त.

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के नव नियुक्त उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक शोक संदेश में चिकित्सक के परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख जी ए मीर ने भी चिकित्सक की मौत पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने मरीजों की सेवा करते हुए अपना बलिदान दे दिया।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने कहा कि मीर एक नायक थे और उनकी मौत से पार्टी बहुत दुखी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\