देश की खबरें | फुलवारीशरीफ मामलाः एनआईए ने कटिहार में छापेमारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सूत्रों के मुताबिक एनआईए के अधिकारियों ने कथित रूप से पीएफआई से जुड़े आलम के परिसरों की तलाशी ली और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए जिनका विश्लेषण किया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक एनआईए के अधिकारियों ने कथित रूप से पीएफआई से जुड़े आलम के परिसरों की तलाशी ली और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए जिनका विश्लेषण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सुबह करीब छह बजे शुरू हुई छापेमारी की कार्यवाही कुछ घंटों तक जारी रही। हालांकि, इस बारे में अधिकारियों ने कुछ नहीं कहा लेकिन माना जा रहा है कि आलम के कुछ रिश्तेदारों से भी एनआईए के अधिकारियों ने पूछताछ की थी।

सूत्रों ने बताया कि एनआईए के अधिकारियों को तलाशी के दौरान जिला पुलिस कर्मियों की मदद मिली।

इससे पहले एनआईए ने 25 अप्रैल को प्रतिबंधित पीएफआई से जुड़े फुलवारीशरीफ आतंकी मॉड्यूल मामले की जांच के तहत बिहार, गोवा, उत्तर प्रदेश और पंजाब में 16 स्थानों पर तलाशी ली थी।

पिछले महीने बिहार के सीवान, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, कटिहार, अररिया, पूर्णिया और पूर्वी चंपारण जिले में तलाशी ली गई थी।

पिछले साल जुलाई महीने में इस मामले में पीएफआई के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था और जांच बिहार के फुलवारी शरीफ में पीएफआई कैडर के प्रशिक्षण से संबंधित है।

एनआईए ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ जनवरी में आरोप पत्र दायर किया था।

गौरतलब है कि पिछले साल पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में पीएफआई के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया था जिससे केंद्र सरकार द्वारा संगठन पर प्रतिबंध लगाए जाने से कुछ महीने पहले पीएफआई की गतिविधियां उजागर हुईं थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\