देश की खबरें | फुकेट जा रहा इंडिगो का विमान हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी के बाद दिल्ली लौटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. थाईलैंड के फुकेट जा रहा इंडिगो एयरलाइंस का एक विमान हाइड्रोलिक प्रणाली में खराबी के बाद मंगलवार सुबह दिल्ली हवाईअड्डे पर लौट आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, तीन जनवरी थाईलैंड के फुकेट जा रहा इंडिगो एयरलाइंस का एक विमान हाइड्रोलिक प्रणाली में खराबी के बाद मंगलवार सुबह दिल्ली हवाईअड्डे पर लौट आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हवाईअड्डे के सूत्रों ने बताया कि सुबह करीब छह बजकर 25 मिनट पर फुकेट के लिए रवाना हुआ ए320 नियो विमान हाइड्रोलिक खराबी के कारण सुबह करीब सात बजकर 20 मिनट पर यहां हवाई अड्डे पर लौटा।

सूत्रों ने कहा कि विमान दिल्ली हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतर गया।

डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ए320 नियो विमान वीटी-आईएलएम द्वारा परिचालित उड़ान 6ई-1763 को ‘हाइड्रोलिक ग्रीन सिस्टम’ के खराब होने के कारण वापस लौटना पड़ा।

इंडिगो ने एक बयान में कहा कि दिल्ली से फुकेट जाने वाली उसकी उड़ान संख्या 6ई-1763 में दिल्ली से उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी आ गई।

बयान में कहा गया है, “विमान आवश्यक रखरखाव के लिए दिल्ली वापस आ गया। यात्रियों को फुकेट जाने के लिए एक वैकल्पिक विमान उपलब्ध कराया जा रहा है।”

यात्रियों की संख्या के बारे में विवरण तत्काल पता नहीं चल सका है।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारी ने बताया कि उड़ान के दौरान हाइड्रोलिक ग्रीन रिजर्वायर लो लेवल, सिस्टम लो प्रेशर और पंप लो प्रेशर वार्निंग के संकेत मिले थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PM Modi Targets TMC In Bengal Rally: पीएम मोदी का TMC पर बड़ा हमला, “4 मई के बाद भ्रष्ट नेताओं को एक-एक कर जेल भेजा जाएगा”

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड