देश की खबरें | फिलीपीन के राष्ट्रपति भारत की यात्रा करेंगे, प्रधानमंत्री मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय वार्ता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर मार्कोस जूनियर चार से आठ अगस्त तक भारत की यात्रा पर आएंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 31 जुलाई फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर मार्कोस जूनियर चार से आठ अगस्त तक भारत की यात्रा पर आएंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि मार्कोस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। मंत्रालय ने कहा कि फिलीपीन के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है।

राष्ट्रपति मार्कोस की आगामी राजकीय यात्रा भारत-फिलीपीन राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा दोनों नेताओं के लिए भविष्य के द्विपक्षीय सहयोग का मार्ग प्रशस्त करने और आपसी हित के क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करने का एक अवसर है।

उसने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मार्कोस पांच अगस्त को द्विपक्षीय चर्चा करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मार्कोस अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी इस यात्रा के दौरान मार्कोस से मुलाकात करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\