जरुरी जानकारी | मध्य प्रदेश की बिजली कंपनियों को 26,800 करोड़ रुपये उपलब्ध कराएगी पीएफसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने मध्य प्रदेश की बिजली कंपनियों को 26,800 करोड़ रुपये का वित्तपोषण उपलब्ध कराने के लिए शुरुआती समझौता किया है।

नयी दिल्ली, 27 फरवरी सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने मध्य प्रदेश की बिजली कंपनियों को 26,800 करोड़ रुपये का वित्तपोषण उपलब्ध कराने के लिए शुरुआती समझौता किया है।

पीएफसी ने बयान में कहा कि यह वित्तपोषण मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लि. (एमपीपीजीसीएल), मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लि. (एमपीपीटीसीएल) और एमपी डिस्कॉम (वितरण कंपनियों) जैसी कंपनियों के लिए पूंजीगत व्यय परियोजनाओं के क्रियान्वयन में मदद करेगा।

बयान में कहा गया है कि पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने राज्य की बिजली कंपनियों को 26,800 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

वित्तीय सहायता का उपयोग महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए किया जाएगा। इसमें नये अत्याधुनिक तापीय बिजलीघरों का विकास, सौर ऊर्जा संयंत्र, जलविद्युत स्टेशनों का नवीकरण और आधुनिकीकरण, बिजली पारेषण नेटवर्क, स्मार्ट मीटरिंग और संशोधित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत तकनीकी और वाणिज्यिक नुकसान में कमी लाने की पहल शामिल है।

इस समझौते पर इसी सप्ताह भोपाल में संपन्न मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।

कंपनी ने कहा कि यह साझेदारी भारत के ऊर्जा बुनियादी ढांचे के विकास का समर्थन करने और राष्ट्र को विकसित अर्थव्यवस्था बनने की यात्रा में योगदान देने की पीएफसी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\