बंगाल में पेट्रोल पंपों पर ‘मास्क नहीं, तो पेट्रोल नही’ की व्यवस्था लागू

पश्चिम बंगाल पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के महासचिव एस. कोले ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर लोगों के बीच जागरुकता फैलाने के लिए उन मोटरसाइकिल परिचालकों और ड्राइवरों को पेट्रोल-डीजल नहीं बेचने का निर्णय किया गया है जो मास्क नहीं पहनें होंगे।

कोलकाता, 17 अप्रैल पश्चिम बंगाल में पेट्रोल पंपों के संगठनों ने राज्यभर ‘मास्क नहीं, तो पेट्रोल नहीं’ की व्यवस्था लागू कर दी है। ऐसे में जो लोग मास्क नहीं पहने होंगे, उन्हें पेट्रोल या डीजल की बिक्री नहीं की जाएगी। लोगों के बीच कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए यह व्यवस्था की गयी है।

पश्चिम बंगाल पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के महासचिव एस. कोले ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर लोगों के बीच जागरुकता फैलाने के लिए उन मोटरसाइकिल परिचालकों और ड्राइवरों को पेट्रोल-डीजल नहीं बेचने का निर्णय किया गया है जो मास्क नहीं पहनें होंगे।

कोले ने कहा कि यह निर्णय बृहस्पतिवार शाम को किया गया। तब से ही यह प्रभाव में आ गया है। पेट्रोल पंपों ने ‘मास्क नहीं, तो पेट्रोल नहीं’ की सूचनाएं पेट्रोल पंपों पर लगायी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ कई लोग पेट्रोल पंपों पर बिना मास्क के आ रहे हैं। लेकिन इस निर्णय के बारे में बताने पर वह अपनी जेब से मास्क निकालकर पहन रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि अभी तक इसकी प्रतिक्रिया सही है और जिनके पास मास्क नहीं हैं, उन्हें वापस भेज दिया जा रहा है।

एसोसिएशन में इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के करीब 2,000 पेट्रोल पंप शामिल हैं।

इंडियन ऑयल के प्रवक्ता ने इसे एक स्वागत योग्य कदम बताया।

इससे पहले यातायात नियमों का सख्त पालन कराने के लिए भी इस तरह के कई प्रयास किए जाते रहे हैं। हाल में दिल्ली से सटे नोएडा में स्थानीय प्रशासन ने दोपहिया वाहन चालकों के बीच हेलमेट पहनने को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए ‘हेलमेट नहीं, तो पेट्रोल नहीं’ का अभियान चलाया है। वहीं देश के अलग-अलग शहरों में पहले भी ‘सीट बेल्ट नहीं, तो पेट्रोल नहीं’ जैसे अभियान चलाए जाते रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट