जरुरी जानकारी | पेट्रोल के दाम में 22 पैसे की कटौती, डीजल 23 पैसे सस्ता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में नरमी आने के चलते घरेलू बाजार में भी मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए।

नयी दिल्ली, 25 मार्च अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में नरमी आने के चलते घरेलू बाजार में भी मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा मंगलवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक पेट्रोल 22 पैसे प्रति लीटर और डीजल 23 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ।

दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 90.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 80.87 रुपये प्रति लीटर है।

राज्यों में कराधान (वैट) की स्थानीय दरों और परिवहन लागत के आधार पर देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमत में अंतर होता है।

मुंबई में पेट्रोल के दाम मंगलवार को 97.19 रुपये से घटकर 96.98 रुपये प्रति लीटर हो गए। इसी तरह डीजल 88.20 रुपये से घटकर 87.96 रुपये प्रति लीटर हो गया।

पिछली तीन कटौतियों के बाद पेट्रोल 61 पैसे प्रति लीटर और डीजल 60 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो चुका है।

पिछले महीने राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में फरवरी से कीमतों में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है, जिससे घरेलू स्तर पर भी राहत देखने को मिली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट