जरुरी जानकारी | पेट्रोल दिल्ली में 91 रुपये के पास, मुंबई में 97 रुपये के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दो दिनों की स्थिरता के बाद मंगलवार को पुन: ईंधनों की खुदरा कीमतों में वृद्धि की गयी। इससे राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत 91 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गयी और डीजल 81 रुपये प्रति लीटर को पार कर गया।

नयी दिल्ली, 23 फरवरी दो दिनों की स्थिरता के बाद मंगलवार को पुन: ईंधनों की खुदरा कीमतों में वृद्धि की गयी। इससे राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत 91 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गयी और डीजल 81 रुपये प्रति लीटर को पार कर गया।

सरकारी तेल विपणन कंपनियों की कीमत संबंधी अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की खुदरा दरों में मंगलवार को 35-35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी। इससे ईंधनों की खुदरा दरें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयीं।

इस वृद्धि से दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 90.93 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 97.34 रुपये प्रति लीटर हो गयी। इसी तरह डीजल दिल्ली में 81.32 रुपये लीटर और मुंबई में 88.44 रुपये लीटर पर पहुंच गया।

पेट्रोल और डीजल की दरों में 21 व 22 फरवरी को वृद्धि नहीं की गयी थी। इससे पहले 12 दिन लगातार कीमतें बढ़ी थीं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड मंगलवार को 66 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया।

फरवरी में अब तक पेट्रोल की कीमतें 4.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल की दरें 4.84 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुकी हैं। इसी तरह 2021 में अब तक पेट्रोल 7.22 रुपये और डीजल 7.45 रुपये महंगा हो चुका है।

पेट्रोल की कीमत पहले ही राजस्थान और मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर 100 रुपये से अधिक हो गयी है। ये राज्य ईंधन पर अधिकतम मूल्य वर्धित कर (वैट) लगाते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\