जरुरी जानकारी | मुंबई में पेट्रोल 92 रुपये के पार, डीजल सर्वकालिक उच्च स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इस सप्ताह तीसरी बार दरों में वृद्धि के बाद पेट्रोल की कीमत शुक्रवार को मुंबई में 92 रुपये प्रति लीटर को पार कर गयी, जबकि डीजल की कीमत सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गयी।

नयी दिल्ली, 22 जनवरी इस सप्ताह तीसरी बार दरों में वृद्धि के बाद पेट्रोल की कीमत शुक्रवार को मुंबई में 92 रुपये प्रति लीटर को पार कर गयी, जबकि डीजल की कीमत सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गयी।

सरकारी तेल विपणन कंपनियों की एक मूल्य अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 25-25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गयी।

इससे दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 85.45 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 92.04 रुपये हो गयी।

राष्ट्रीय राजधानी में डीजल की कीमत 75.63 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गयी, जो अब तक का सबसे उच्च स्तर है। मुंबई में भी डीजल की कीमत 82.40 रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गयी।

इस सप्ताह 18 और 19 जनवरी को भी पेट्रोल व डीजल की कीमतों में 25-25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गयी थी।

देश में ईंधन की कीमतें अब रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। इससे उपभोक्ताओं पर बोझ कम करने के लिये उत्पाद शुल्क में कटौती की मांगें उठ रही हैं।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस सप्ताह की शुरुआत में तेल की कीमतों में वृद्धि के लिये सऊदी अरब के द्वारा उत्पादन में कटौती को जिम्मेदार बताया था।

शीर्ष उत्पादक सऊदी अरब ने फरवरी और मार्च में कच्चे तेल के उत्पादन प्रति दिन 10 बैरल की अतिरिक्त स्वैच्छिक कटौती का वादा किया है। इसके कारण महामारी के बाद से कच्चे तल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू