जरुरी जानकारी | पेट्रोल, डीजल के दाम 20 पैसे प्रति लीटर घटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रविवार को 20-20 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई। यह पिछले एक महीने से अधिक समय में पेट्रोल की कीमतों में की गयी पहली कटौती है। वहीं एक सप्ताह से कम समय में डीजल के दाम चौथी बार घटाए गए हैं।

नयी दिल्ली, 22 अगस्त पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रविवार को 20-20 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई। यह पिछले एक महीने से अधिक समय में पेट्रोल की कीमतों में की गयी पहली कटौती है। वहीं एक सप्ताह से कम समय में डीजल के दाम चौथी बार घटाए गए हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में अब पेट्रोल का दाम घटकर 101.64 रुपये और डीजल का 89.07 रुपये प्रति लीटर रह गया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम मई के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर आ गए हैं। इसके बाद देश में वाहन ईंधन के दाम नीचे आए हैं। 18 अगस्त से डीजल के दाम चार बार घटे हैं। प्रत्येक बार कीमतों में 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है।

इससे पिछले तीन बार में डीजल के दाम तो घटे थे, लेकिन पेट्रोल कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

रविवार को पेट्रोल के दाम 36 दिन तक यथावत रहने के बाद पहली बार घटे हैं।

संसद सत्र के दौरान वाहन ईंधन कीमतों में बदलाव नहीं हुआ था। इससे पहले 17 जुलाई को पेट्रोल और डीजल कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी।

चार मई से 17 जुलाई तक पेट्रोल कीमतों में 11.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 9.14 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।

इस दौरान वाहन ईंधन कीमतों में कई बार बढ़ोतरी के बाद देश के आधे से ज्यादा हिस्से में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया था। भारत अपनी तेल जरूरत का 85 प्रतिशत आयात के जरिये पूरा करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\