जरुरी जानकारी | पेट्रोल, डीजल की कीमत नई ऊंचाई पर, दिल्ली में पेट्रोल 87 रुपये के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. तीन दिन के ठहराव के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मंगलवार को फिर इजाफा हुआ, जिसके चलते इन पेट्रोलियम उत्पादों के दाम नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं।

नयी दिल्ली, नौ फरवरी तीन दिन के ठहराव के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मंगलवार को फिर इजाफा हुआ, जिसके चलते इन पेट्रोलियम उत्पादों के दाम नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों की अधिसूचना के मुताबिक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।

इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 87.30 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 93.83 रुपये प्रति लीटर हो गई। इसी तरह दिल्ली में डीजल का भाव बढ़कर 77.48 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 84.36 रुपये प्रति लीटर हो गया।

इससे पहले पांच फरवरी को कीमतों में 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।

इस साल अभी तक पेट्रोल की कीमतों में 3.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 3.61 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

इसबीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 60 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गई है, जो पिछले एक साल में सबसे अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी