जरुरी जानकारी | पेट्रोल, डीजल और महंगा हुआ, कीमतें नयी ऊंचाई पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन ईंधन कीमतों में एक महीने में 17वीं बार बढ़ोतरी के बाद देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मंगलवार को नयी ऊंचाई पर जा पहुंचीं।

नयी दिल्ली, एक जून वाहन ईंधन कीमतों में एक महीने में 17वीं बार बढ़ोतरी के बाद देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मंगलवार को नयी ऊंचाई पर जा पहुंचीं।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल की कीमत में 26 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 23 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।

दिल्ली में, पेट्रोल 94.49 रुपये प्रति लीटर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है, जबकि डीजल की कीमत 85.38 रुपये प्रति लीटर है।

मूल्यवर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क जैसे स्थानीय करों की वजह से ईंधन की कीमतें एक राज्य से दूसरे राज्य में भिन्न होती हैं। राजस्थान देश में पेट्रोल पर सबसे अधिक मूल्य वर्धित कर (वैट) लगाता है, इसके बाद मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र का स्थान आता है।

पेट्रोल की कीमत पहले ही राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों में 100 रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी थी, ने शनिवार को मुंबई में इस मनोवैज्ञानिक सीमा को लांघ डाला। उसके बाद से मंगलवार को दूसरी बार कीमतों में वृद्धि हुई है।

मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब 100.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.69 रुपये प्रति लीटर है।

मंगलवार को कीमतों में वृद्धि चार मई के बाद से 17 वीं वृद्धि है।

पेट्रोल की कीमत में 17 बार में 4.09 रुपये प्रति लीटर और डीजल 4.65 रुपये प्रति लीटर बढ़ी है।

पेट्रोलियम कंपनियां पिछले 15 दिन में अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेंचमार्क ईंधन की औसत कीमत और विदेशी विनिमय दरों के आधार पर प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन करती हैं।

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में कीमतें देश में सबसे ज्यादा हैं, जहां पेट्रोल 105.52 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.32 रुपये प्रति लीटर है।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mother’s Day 2026: दिल्ली सरकार ने अनाथ बच्चों के लिए लॉन्च की आफ्टरकेयर स्कीम, 18 साल के बाद भी मिलेगी पढ़ाई और नौकरी में मदद

CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से रौंदा, उर्विल पटेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Live Toss And Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड