देश की खबरें | हरियाणा के नूंह में दो मस्जिदों पर पेट्रोल बम फेंके गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने हरियाणा के नूंह जिले के तावडू में बुधवार रात दो मस्जिदों पर मोलोटोव कॉकटेल यानी पेट्रोल बम फेंके। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

गुरुग्राम, तीन अगस्त मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने हरियाणा के नूंह जिले के तावडू में बुधवार रात दो मस्जिदों पर मोलोटोव कॉकटेल यानी पेट्रोल बम फेंके। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुई इन घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ।

जिन मस्जिदों पर ये हमले हुए, उनमें से एक विजय चौक के निकट और दूसरी पुलिस थाने के पास स्थित है। दोनों मस्जिदों को थोड़ा नुकसान पहुंचा है।

पुलिस ने बताया कि इन घटनाओं की सूचना मिलते ही दमकल के दो वाहनों को मस्जिदों की ओर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया।

उसने बताया कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने पलवल जिले के मीनार गेट बाजार में चूड़ियों की एक दुकान को भी आग लगा दी।

भीड़ द्वारा विश्व हिंदू परिषद की यात्रा को रोकने की कोशिश करने के बाद सोमवार को नूंह में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के मद्देनजर नूंह और पलवल में निषेधाज्ञा लागू है।

नूंह में शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा मंगलवार को पड़ोसी गुरुग्राम में भी फैल गई और वहां भीड़ ने एक मौलवी की हत्या कर दी, एक भोजनालय में आग लगा दी और दुकानों में तोड़फोड़ की।

हरियाणा सरकार के अनुसार, हिंसा में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है, 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 90 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू