देश की खबरें | पालतू कुत्ते ने दक्षिण कोलकाता के परिवार को चोर पकड़ने में मदद की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके में पालतू कुत्ते ने एक परिवार को चोर पकड़ने में और चोरी का माल बरामद करने में मदद की। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता, दो जुलाई दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके में पालतू कुत्ते ने एक परिवार को चोर पकड़ने में और चोरी का माल बरामद करने में मदद की। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना कालीघाट दमकल केंद्र के पास जादू भट्टाचार्य लेन में हुई, जो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास से कुछ ही दूरी पर है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को तड़के करीब चार बजे एक चोर मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में घुसा और कुछ सामान चुराकर फ्रिज से खाना खा रहा था। किसी को वहां मौजूद देखकर घर की महिला जाग गई और शोर मचाया। महिला की चीख सुनकर बाकी लोग भी जाग गए।

पुलिस ने कहा कि परिवार के सदस्य प्रसेनजीत चक्रवर्ती ने चोर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चोर ने चक्रवर्ती पर चाकू से हमला किया।

इसके तुरंत बाद, उनके कुत्ते रॉकी ने चोर पर हमला कर दिया। कुत्ते ने चोर को काट लिया और उसके पैर को तब तक पकड़े रहा जब तक कि परिवार ने उस पर काबू नहीं पा लिया। परिवार में पांच सदस्य हैं। एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया जिसने चोर को गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह निश्चित रूप से एक बहादुरी भरा काम है। शुरुआती जांच में पता चला है कि चोर इलाके का सब्जी विक्रेता है जिसे एक पड़ोसी ने चोरी का काम सौंपा था। आरोपी घर के देवताओं के सोने के गहने चुराने की कोशिश कर रहा था।’’ उन्होंने कहा कि पड़ोसी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने कहा कि प्रसेनजीत पर चोर ने हमला किया था और उसे एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी गर्दन और कंधे पर 35 टांके लगे। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू