देश की खबरें | पालतू कुत्ते ने पांच साल के बच्चे को काटा़; मालिक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शाहदरा की गीता कॉलोनी इलाके में पालतू कुत्ते ने कथित रूप से एक पांच साल के बच्चे को बुरी तरह काट लिया। इस मामले में कुत्ते के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नयी दिल्ली, 12 जून शाहदरा की गीता कॉलोनी इलाके में पालतू कुत्ते ने कथित रूप से एक पांच साल के बच्चे को बुरी तरह काट लिया। इस मामले में कुत्ते के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित मुहिब खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे बच्चा यहां गीता कॉलोनी के शास्त्रीनगर इलाके के सरोजनी पार्क में अपने घर में खेल रहा था, तभी एक पड़ोसी का पालतू कुत्ता (लैब्राडोर नस्ल) घर में घुस गया और उस पर हमला कर दिया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घर में मौजूद परिजनों ने उसे बचाया और लोक नायक अस्पताल ले जाया गया। कुत्ते के हमले से लड़के के बाएं हाथ में चोट आयी, जिसकी सर्जरी करनी पड़ी।

अधिकारी ने बताया कि जब पीड़ित के पिता ने इस मुद्दे पर अपने पड़ोसी से बात की तो पालतू कुत्ते के मालिक ने कथित तौर पर उन्हें धमकी दी।

उन्होंने बताया कि पीड़ित के पिता की शिकायत के आधार पर कुत्ते के मालिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 289 (पशु के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण), 337 (जीवन को खतरे में डालने वाला कृत्य या दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा आहत करना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि कुत्ते के मालिक यशपाल सिंह (48) को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मामले के संबंध में आगे भी जांच जारी है।

जितेंद्र नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\