देश की खबरें | पेरू की नयी राष्ट्रपति ने कैबिनेट से भ्रष्टाचार विरोधी शपथ लेने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पेड्रो कैस्टिलो को बुधवार को देश के राष्ट्रपति पद से हटा दिया गया था। इसके बाद उपराष्ट्रपति के रूप में सेवाएं दे रहीं बोलुआर्ते को देश का नया राष्ट्रपति नियुक्त किया गया था।

पेड्रो कैस्टिलो को बुधवार को देश के राष्ट्रपति पद से हटा दिया गया था। इसके बाद उपराष्ट्रपति के रूप में सेवाएं दे रहीं बोलुआर्ते को देश का नया राष्ट्रपति नियुक्त किया गया था।

उन्होंने कैबिनेट के लिए 17 मंत्रियों का चयन किया, जो यह तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे कि राजनीतिक संकट का सामना कर रहे इस दक्षिण अमेरिकी देश में स्थिति संभलेगी या और खराब होगी।

बोलुआर्ते ने ऐसे समय में अपने मंत्रियों को शपथ दिलाई, जब पेरू में कई लोग मांग कर रहे हैं कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए और देश में आम चुनाव कराए जाने चाहिए।

बोलुआर्ते (60) ने शनिवार को कैबिनेट में शामिल नौ पुरुषों और आठ महिलाओं को ‘‘भ्रष्टाचार किए बिना वफादारी और ईमानदारी से’’ अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिये शपथ लेने को कहा।

दीना ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद कहा कि उनका मंत्रिमंडल देश को आर्थिक रूप से मजबूत करने, सामाजिक न्याय तथा ‘‘प्रगति के मार्ग पर’’ बढ़ने के लिए काम करेगा।

कैस्टिलो ने कांग्रेस को भंग करने का आदेश देकर देश को हैरान कर दिया था, जिसके बाद कांग्रेस ने ‘‘स्थायी नैतिक अक्षमता’’ के लिए उन्हें खारिज कर दिया। विपक्ष के नेतृत्व वाली कांग्रेस के खिलाफ कैस्टिलो की नाकाम कोशिश के बाद सांसद उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लेकर आए।

सरकारी मीडिया ने बताया कि इस बीच कैस्टिलो की हिरासत का विरोध कर रहे लोगों ने शनिवार को एक पुलिस थाने की खिड़कियां तोड़ दीं और इमारत में घुसने की कोशिश की।

कुछ प्रदर्शनकारियों ने बोलुआर्ते के इस्तीफे और नए चुनावों की मांग करते हुए कई राजमार्गों को अवरुद्ध कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now