देश की खबरें | श्रीनगर में आतंकवादियों की गोलीबारी में पीडीपी नेता के निजी सुरक्षा अधिकारी की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीनगर के नाटीपोरा क्षेत्र में आतंकवादियों ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेता परवेज भट के आवास पर सोमवार को गोलीबारी की, जिसमें उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) की मौत हो गई। हमले में भट सुरक्षित बच निकले।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 14 दिसम्बर श्रीनगर के नाटीपोरा क्षेत्र में आतंकवादियों ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेता परवेज भट के आवास पर सोमवार को गोलीबारी की, जिसमें उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) की मौत हो गई। हमले में भट सुरक्षित बच निकले।

भट ने कहा कि आतंवादियों ने पारम्परिक कश्मीरी कपड़े (फिरन) पहने थे और ‘ए. के राइफल’ के साथ उनके आवास पर आए। आतंकवादियों के हथियार निकालते ही, पीएसओ ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

यह भी पढ़े | Kamal Nath Retirement From Politics: कांग्रेस नेता कमलनाथ ने राजनीति से संन्यास लेने के दिए संकेत, कहा- मैं अब आराम करना चाहता हूं.

आतंकवादियों की गोलीबारी में कॉन्स्टेबल घायल हो गया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए निकटतम ‘बोन एंड ज्वाइंट हॉस्पिटल’ ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: सीएम योगी आदित्यनाथ का बेसिक शिक्षकों को लेकर बड़ा फैसला, अंतर्जनपदीय तबादले की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का निर्देश.

भट ने दावा किया कि मुख्यधारा की राजनीति में आने के बाद ये उन पर तीसरी बार हमला किया गया है। पहले वह हिज्बुल मुजाहिद्दीन से जुड़े एक आतंकवादी थे।

भट ने अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘ सरकार ने मेरी सुरक्षा कम कर दी है। मुझे नहीं पता कि अगर सतर्क पीएसओ ने गोलियां नहीं चलाई होतीं तो मेरे परिवार के साथ क्या होता।’’

उन्होंने दावा किया कि उनकी सुरक्षा पिछले साल कम कर दी गई थी और अब उनके पास पहले की तुलना में पांच की बजाय केवल दो पीएसओ हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा