जरुरी जानकारी | अच्छी मांग से जनवरी में व्यक्तिगत ऋण वृद्धि 20.4 प्रतिशत परः आरबीआई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गृह और वाहन क्षेत्र से अच्छी मांग आने से जनवरी, 2023 में व्यक्तिगत ऋण (पर्सनल लोन) की वृद्धि दर 20.4 प्रतिशत रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मंगलवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

मुंबई, 28 फरवरी गृह और वाहन क्षेत्र से अच्छी मांग आने से जनवरी, 2023 में व्यक्तिगत ऋण (पर्सनल लोन) की वृद्धि दर 20.4 प्रतिशत रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मंगलवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

जनवरी, 2022 में व्यक्तिगत ऋण की वृद्धि दर 12.8 प्रतिशत रही थी।

आरबीआई के आंकड़ों से पता चलता है कि 27 जनवरी, 2023 तक कुल बकाया व्यक्तिगत ऋण 39.59 लाख करोड़ रुपये था, जो एक साल पहले की समान अवधि में 32.87 लाख करोड़ रुपये था।

इस साल जनवरी तक आवास ऋण बकाया बढ़कर 18.88 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल समान अवधि में 16.36 लाख करोड़ रुपये था। इसी तरह वाहन ऋण बकाया बढ़कर करीब पांच लाख करोड़ रुपये हो गया, जो जनवरी, 2022 में 3.95 लाख करोड़ रुपये था।

सालाना आधार पर गैर-खाद्य ऋण 16.7 प्रतिशत बढ़ा। एक साल पहले समान अवधि में इस खंड की वृद्धि 8.3 प्रतिशत रही थी।

इसी तरह कृषि और संबद्ध गतिविधियों के लिए ऋण वृद्धि 14.4 प्रतिशत रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 10.4 प्रतिशत थी।

समीक्षाधीन अवधि में उद्योग को ऋण वृद्धि बढ़कर 8.7 प्रतिशत हो गई, जो जनवरी, 2022 में 5.9 प्रतिशत थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

\