देश की खबरें | मुंबई में पिता और दादा की हत्या करने के बाद व्यक्ति ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के उपनगरीय मुलुंड में शनिवार को 22 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने पिता और दादा की कथित तौर पर हत्या करने के बाद एक इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, छह मार्च मुंबई के उपनगरीय मुलुंड में शनिवार को 22 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने पिता और दादा की कथित तौर पर हत्या करने के बाद एक इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना सुबह 9.30 बजे के आसपास हुई।

उन्होंने कहा, "शार्दूल मांगले ने अपने पिता और दादा की हत्या करने के बाद इमारत की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसका शव ऊंची इमारत के सामने पड़ा पाया।"

अधिकारी ने बताया कि मृतक के पिता और दादा के शव इमारत में उनके निवास से बरामद किए गए।

उन्होंने कहा कि उनके पिता और दादा के शरीर पर चाकू से बने घाव के कई निशान थे।

उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए नगर निगम अस्पताल में भेज दिया गया है।

अधिकारी के अनुसार, पुलिस को संदेह है कि शार्दूल कुछ मनोवैज्ञानिक समस्याओं से पीड़ित था, जिसके कारण यह घटना हुई। हालांकि, इसके पीछे के सटीक कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

पुलिस उपायुक्त प्रशांत कदम और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई