देश की खबरें | बैंक मैनेजर की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने की धमकी देकर रुपये ऐंठने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने एक महिला बैंक मैनेजर की आपत्तिजनक तस्वीर को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर उससे रुपये ऐंठने की कोशिश करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर पुलिस ने एक महिला बैंक मैनेजर की आपत्तिजनक तस्वीर को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर उससे रुपये ऐंठने की कोशिश करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपी की पहचान सुमित झा (26) के तौर पर हुई है, जो नोएडा सेक्टर-82 का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि झा ने बी. कॉम किया है और अब तक वह 100 से अधिक महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है। आरोपी महिलाओं के सोशल मीडिया अकाउंट से उनकी तस्वीर को डाउनलोड करता और उनसे छेड़छाड़ करता। फिर उनकी आपत्तिजनक तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर उनसे रुपये वसूलता था।

इससे पहले उसे 2018 में छत्तीसगढ़ ओर नोएडा में पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

पुलिस के अनुसार पीड़ित एक निजी बैंक में मैनेजर है और दिल्ली के मालवीय नगर में रहती है। उसने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी। उसने अपनी शिकायत में कहा था कि आरोपी ने उसका उत्पीड़न किया और उससे रुपये ऐंठने की कोशिश की। झा ने धमकी दी थी कि वह उसके (पीड़िता के) सोशल मीडिया अकाउंट को हैक कर उसकी आपत्तिजनक जनक तस्वीर पोस्ट कर देगा।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया, ‘‘जांच के दौरान गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड