देश की खबरें | पिछले महीने राजस्थान के बारां में विधवा की हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बारां जिले में दिहाड़ी मजदूरी करने वाली एक विधवा की मौत के एक महीने से अधिक समय बाद पुलिस ने उसके 35 वर्षीय प्रेमी को कथित तौर पर बेवफाई के संदेह में उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

कोटा (राजस्थान), 17 जुलाई राजस्थान के बारां जिले में दिहाड़ी मजदूरी करने वाली एक विधवा की मौत के एक महीने से अधिक समय बाद पुलिस ने उसके 35 वर्षीय प्रेमी को कथित तौर पर बेवफाई के संदेह में उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

एसएचओ महेंद्र कुमार ने बताया कि बापचा थाना क्षेत्र के कैदियाहाट गांव में 10 जून को दिहाड़ी मजदूरी करने वाली उक्त महिला (40 वर्ष) अपने घर की छत पर मृत पाई गई थी, जहां वह अकेली रहती थी। उसके चेहरे और सिर पर घातक चोट के निशान थे।

इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को 16 संदिग्धों की डीएनए नमूने रिपोर्ट मिलने के बाद, पुलिस ने उसी गांव के भरत कुमार प्रजापत (35) को गिरफ्तार कर लिया, क्योंकि उसके नमूने मृतक विधवा के शव से उसके शव परीक्षण के समय एकत्र किए गए नमूनों से मेल खाते थे।

आरोपी ने बाद में महिला की हत्या की बात कबूल कर ली और कहा कि चार साल पहले एक दुर्घटना में पति की मौत के बाद से वह विधवा के साथ संबंध में था। उसने बताया कि उसे उस पर संदेह होने लगा क्योंकि वह कई घंटों तक अपने मोबाइल फोन पर अन्य लोगों के साथ बात करती थी।

पुलिस ने बताया कि वारदात के दिन आरोपी ने महिला से उसके घर की छत पर कथित तौर पर बलात्कार किया और फिर भारी पत्थर से उसकी हत्या कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट