देश की खबरें | गुजरात में नौवीं से 11वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूलों को 26 जुलाई से खोलने की अनुमति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात सरकार ने बृहस्पतिवार को नौवीं से 11वीं कक्षा के छात्रों के लिए 26 जुलाई से स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी। हालांकि, 50 प्रतिशत छात्रों की ही उपस्थिति रखने का निर्देश दिया गया है।

अहमदाबाद, 22 जुलाई गुजरात सरकार ने बृहस्पतिवार को नौवीं से 11वीं कक्षा के छात्रों के लिए 26 जुलाई से स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी। हालांकि, 50 प्रतिशत छात्रों की ही उपस्थिति रखने का निर्देश दिया गया है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान यह फैसला किया।

हालांकि, राज्य सरकार ने स्पष्ट किया कि इन कक्षाओं के लिए ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा प्रदान करने की व्यवस्था भी जारी रहेगी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे कोरोना वायरस महामारी से संबंधित सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन करें, जैसे कि मास्क पहनना और सामाजिक दूरी बनाए रखना इत्यादि।

पिछले हफ्ते, राज्य सरकार ने कोरोना वायरस मामलों में काफी कमी आने के मद्देनजर 12वीं कक्षा के स्कूलों, कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों को फिर से खोलने की अनुमति दी थी।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को गुजरात में कोविड-19 के 34 नए मामले सामने आए और किसी मरीज की मौत नहीं हुईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू