देश की खबरें | कृष्ण जन्मभूमि मथुरा मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व करने के लिए याचिका दायर करने की अनुमति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को वाद संख्या 17 में वादी द्वारा दायर आवेदन को स्वीकार कर लिया जिसमें कहा गया है कि मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद में उसकी शिकायत को अन्य सभी वादों का प्रतिनिधि मानें।

प्रयागराज, 18 जुलाई इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को वाद संख्या 17 में वादी द्वारा दायर आवेदन को स्वीकार कर लिया जिसमें कहा गया है कि मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद में उसकी शिकायत को अन्य सभी वादों का प्रतिनिधि मानें।

इसके साथ, वाद संख्या 17 को प्रतिनिधि वाद के तौर पर माना जाएगा और सबसे पहले इस पर सुनवाई की जाएगी और निर्णय दिया जाएगा।

यह आदेश पारित करते हुए न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्र ने कहा कि वादी इस संबंध में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि वाद संख्या 17 में एक आवेदन दाखिल कर सभी मुकदमों के लिए प्रतिनिधि की क्षमता में इस वाद को मानने का अनुरोध किया गया था।

मुस्लिम पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता तसलीमा नसीम ने कहा कि इस आदेश के बाद अन्य मुकदमों की सुनवाई पर रोक लगनी चाहिए जिससे वाद संख्या 17 में जो आदेश पारित हो वह अन्य मुकदमों पर बाध्यकारी हो।

अदालत ने मुद्दे तय करने के लिए सुनवाई की अगली तिथि 22 अगस्त तय की।

उल्लेखनीय है कि हिंदू पक्ष ने शाही ईदगाह ढांचा हटाने के बाद जमीन का कब्जा लेने और वहां मंदिर बहाल करने के लिए 18 मुकदमे दाखिल किए हैं।

इससे पूर्व, एक अगस्त, 2024 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने हिंदू पक्षों द्वारा दायर इन मुकदमों की पोषणीयता (सुनवाई योग्य) को चुनौती देने वाली मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज कर दी थी।

अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि ये मुकदमे समय सीमा, वक्फ अधिनियम और पूजा स्थल अधिनियम, 1991 से बाधित नहीं हैं। पूजा स्थल अधिनियम किसी भी धार्मिक ढांचे को जो 15 अगस्त, 1947 को मौजूद था, उसे परिवर्तित करने से रोकता है।

अदालत ने 23 अक्टूबर, 2024 को कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले में 11 जनवरी, 2024 के आदेश को वापस लेने की मुस्लिम पक्ष की अर्जी खारिज कर दी थी। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 11 जनवरी, 2024 के अपने निर्णय में हिंदू पक्षों द्वारा दायर सभी मुकदमों को समेकित कर दिया था।

यह विवाद मथुरा में मुगल सम्राट औरंगजेब के समय की शाही ईदगाह मस्जिद से जुड़ा है जिसे कथित तौर पर भगवान कृष्ण के जन्म स्थान पर एक मंदिर को ध्वस्त करने के बाद बनाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने