देश की खबरें | निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी के खिलाफ जंतर-मंतर पर अभिभावकों का प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निजी स्कूलों द्वारा कथित तौर पर मनमाने तरीके से की जा रही फीस वृद्धि के विरोध में सैकड़ों अभिभावकों ने शनिवार को जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया।

नयी दिल्ली, 19 जुलाई निजी स्कूलों द्वारा कथित तौर पर मनमाने तरीके से की जा रही फीस वृद्धि के विरोध में सैकड़ों अभिभावकों ने शनिवार को जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया।

यह प्रदर्शन ‘यूनाइटेड पैरेंट्स वॉयस’ (यूपीवी) संगठन के बैनर तले किया गया।

यूपीवी की ओर से जारी बयान के अनुसार, अभिभावकों ने स्कूलों की वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने और जवाबदेही तय करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि बार-बार अपील करने के बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस जवाब नहीं मिला, इसलिए सड़कों पर उतरना पड़ा।

बयान में कहा गया कि 30 जून को कुछ अभिभावकों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलने की कोशिश की थी, लेकिन तीन घंटे इंतजार के बाद भी सिर्फ संक्षिप्त मुलाकात हो सकी। उसके बाद आगे कोई जानकारी नहीं मिली।

प्रदर्शकारी अभिभावकों ने उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को संबोधित एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा, जिसमें अस्वीकृत शुल्क वृद्धि, स्कूल निधि के कथित दुरुपयोग और छात्र अधिकारों के उल्लंघन पर चिंता दोहराई गई।

उन्होंने हाल में पारित ‘फीस नियमन अध्यादेश 2025’ का भी विरोध किया और इसे बिना सार्वजनिक विमर्श के लागू किया गया कानून बताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट